
ईद-उल-अज़हा को लेकर औरैया पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था का लिया जायजा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से औरैया पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक औरैया के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य बाजारों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई।

