बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पुलिस ने की अपील—अफवाहों से बचें

सीतामढ़ी में बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पुलिस ने की अपील—अफवाहों से बचें

रिपोर्ट; विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियाँ की गई हैं। इसी क्रम में जनपद के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहते हुए विधि-व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अफवाह की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी बीच विभिन्न नमाज स्थलों पर नमाज अदा की गई, जिनमें कुछ स्थानों पर निर्धारित स्थलों के बाहर सड़क किनारे भी नमाज अदा किए जाने की स्थिति देखी गई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर मौजूद रहकर समन्वय बनाते हुए व्यवस्था को नियंत्रित रखा तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

 

सीतामढ़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएँ तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button