
इटावा में ईद-उल-अजहा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न नमाज स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा नमाज को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया।
अधिकारियों द्वारा अकीदतमंदों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी गई एवं जनसामान्य से त्यौहार को भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई।
प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई, जबकि सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी गई ताकि किसी प्रकार की अफवाह फैलने से रोका जा सके।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।



