प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन क्रियान्वयन के लिए विशेष सेल गठित

ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन क्रियान्वयन के लिए विशेष सेल गठित

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में जिले में ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के तहत एक वर्ष की अवधि के लिए निगरानी, व्यवस्थाओं एवं क्रियान्वयन के लिए विशेष सेल गठित किया गया है। सेल में सदस्य के तौर पर सीईओ जिला पंचायत, सभी एसडीएम, वनमण्डलाधिकारी, आयुक्त नगर निगम एवं सभी नगर पालिका के अधिकारी, सीएमएचओ, क्षेत्रीय संचालक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उप संचालक कृषि, महाप्रबंधक उद्योग, श्रम अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास को शामिल किया गया है। समिति के सचिव एवं समन्वयक परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण होंगे। कलेक्टर ने सीईओ जनपद एवं नगर परिषदों के सीएमओ को निर्देश दिये हैं कि नगरीय व ग्रामीण स्तर पर वार्ड स्तरीय समिति का गठन किया जाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button