
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
औरैया,। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कुदरकोट पुलिस द्वारा ग्राम बैवाह में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं को 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन तथा 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा कानूनों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

