उत्तर प्रदेशइटावा

इटावा पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

इटावा पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना चकरनगर पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए एक गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार 27 मई को ग्राम राजपुर निवासी माया देवी ने थाना चकरनगर में सूचना दी थी कि उनका 19 वर्षीय नाती अभिषेक, जो मानसिक रूप से कमजोर है, 20 मई को अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार खोजबीन और पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान इटावा शहर में एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पूछताछ एवं पहचान के बाद उसकी शिनाख्त गुमशुदा अभिषेक के रूप में हुई।

पुलिस युवक को सकुशल थाना लेकर आई और उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद अभिषेक को उसकी दादी माया देवी एवं बाबा सोनेलाल के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने नाती को सुरक्षित पाकर परिजनों ने इटावा पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस सफल बरामदगी में थाना चकरनगर के प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा, उपनिरीक्षक रामऔतार सिंह एवं आरक्षी दीपांशु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button