
ऑरेंज अलर्ट: अगले 3 घंटों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना
रिपोर्ट :विशाल समाचार, संवाददाता
स्थान:औरैया/लखनऊ, उत्तर प्रदेश
औरैया/लखनऊ, 31 मई। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जनपदों में मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आगरा, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कानपुर देहात, मैनपुरी और मथुरा जनपदों के कुछ क्षेत्रों में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ मध्यम से तेज तूफान तथा मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
जारी चेतावनी के अनुसार हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, पेड़ों, बिजली के खंभों और टिन शेड से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। किसानों को भी फसलों एवं पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने का अनुरोध किया है।



