प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को होंगी विशेष ग्राम सभाएं

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को होंगी विशेष ग्राम सभाएं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधानों के तहत इन ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं के लिए नोडल अधिकारी तैनात करें। इन ग्राम सभाओं में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम में नीम, पीपल, बरगद, आम जैसे पौधे रोपित कराएं। ग्राम सभा में नवकरणीय ऊर्जा, पेयजल व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में प्रस्ताव रखे जाएंगे। ग्राम सभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान की उपलब्धियों तथा व्हीबी जीरामजी योजना की जानकारी दी जाएगी। ग्राम सभा में प्राकृतिक खेती, ई विकास प्रणाली, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा, आयुष्मान भारत योजना, कुपोषण पर नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। निर्धारित एजेण्डा के अनुसार सभी ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित कराएं। नोडल अधिकारी ग्राम सभाओं के आयोजन के बाद फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button