बिहारमनोरंजनसीतामढ़ी

विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी: पूर्व सैनिक संगठन द्वारा स्थानीय प्रबुद्ध जनों के सहयोग से भवदेपुर स्थित बागीचा में विश्व साईकिल दिवस पर बच्चों एवं युवाओं के बीच एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण प्रकृति को सहेजने संरक्षित करने का आह्वान किया गया शामिल प्रतिभागियों के बीच साईकिलिंग प्रतियोगिता करवाया गया युवा एवं बच्चों का अलग अलग टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया प्रथम द्वितीय तीर्तीय विजेता को डॉ प्रतिमा आनंद ने उपहार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया कि साईकिल चलाना स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। संजीव कुमार, बिनोद कुमार, कमलेश कुमार, मुकेश रजक, संजय प्रसाद, मनोज कुमार के सौजन्य से सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भेंट किया गया उपस्थित लोगों ने बताया की इस प्रकार का आयोजन प्रेरणादायक है सर्व समाज के बच्चे एवं युवा इसमें शामिल हुए ईससे समाज में एकता समरसता और बच्चों को बहुत कुछ सिखने समझने का अवसर मिला है। आयोजन को सफल बनाने में राजीव, पप्पु आरिफ अंसारी, शिक्षाविद् संजय यादव, मुकेश रजक, श्रवण कुमार राजु पासवान पूर्व सैनिक विरेंद्र यादव, अध्यक्ष रामबाबू महतो, राजकिशोर प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button