प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

बहुती जल प्रपात में जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आज

बहुती जल प्रपात में जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आज

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 21 जून विश्व योग दिवस तक चलेगा। अभियान के तहत जिले भर में बड़ी संख्या में पौधे रोपित किये जायेंगे। अभियान में विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी के प्रयास किये जायेंगे। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि 5 जून को जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम नईगढ़ी स्थित बहुती जल प्रताप में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों और विभाग प्रमुखों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने जनपद सीईओ नगर परिषदों के सीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को अभियान के संबंध में विस्तृत निर्देश दिये हैं जिससे जिले में अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित कराकर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विशेष अभियान में आमजनता को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button