अपराधउत्तर प्रदेशऔरैया

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । थाना अयाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना अयाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 54/2026, धारा 74/333 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी अशोक गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी अशोक गुर्जर पुत्र मनोज गुर्जर, मूल निवासी लोधी मोहल्ला, पीतमपुर, जिला धार (मध्य प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी मिश्रपुर मानिकचंद्र, थाना अयाना, जनपद औरैया है। पुलिस ने उसे मिश्रपुर गांव के बाहर स्थित पंचायत भवन के पीछे से गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जीतमल तथा कांस्टेबल अनिल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button