लापरवाह पटवारी निलंबित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मऊगंज जिले में एसडीएम नईगढ़ी एपी द्विवेदी ने पटवारी श्री बृजभान साकेत हल्का बैजला-डूडा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। सीमांकन में लापरवाही बरतने तथा मुख्यालय से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री साकेत का मुख्यालय तहसील नईगढ़ी रहेगा। श्री साकेत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा
।

