पर्यावरणमध्य प्रदेशरीवा

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

रिपोर्ट :आलोक तिवारी/अनिल सिंह 

स्थान :नईगढ़ी मऊगंज, मध्यप्रदेश 

नईगढ़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों ने पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर संजय जैन, जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर, एएसपी विक्रम सिंह, जनपद पंचायत नईगढ़ी की सीईओ उषा किरण गुप्ता, जनपद अध्यक्ष ममता तिवारी, एसडीएम ए.पी. द्विवेदी एवं जनपद सदस्य सिम्पल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button