
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत पुलिस कार्यालय ककोर में हुआ वृक्षारोपण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भ्रमण पर आईं अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय ककोर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक औरैया तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक को स्मृति स्वरूप पौधे भेंट किए गए।
अधिकारियों ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान माँ के स्नेह, त्याग और संरक्षण की भावना को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन



