पर्यावरणमध्य प्रदेशरीवा

विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों को किया गया जागरूक

विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों को किया गया जागरूक

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा जिले भर में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से किसानों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि रीवा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अजगरहा में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों में खाद के संतुलित उपयोग, नरवाई प्रबंधन, आधुनिक कृषि तकनीक तथा प्राकृतिक खेती का संदेश दिया गया। किसानों को मिट्टी का परीक्षण कराकर मृदा कार्ड बनाने एवं मृदा कार्ड के अनुसार खेत में फसल लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ई विकास प्रणाली से ई टोकन के माध्यम से खाद वितरण की जानकारी भी दी गई। किसानों को बताया गया कि सहकारी समितियों, डबल लॉक सेंटर तथा निजी विक्रेताओं से अब केवल ई टोकन के माध्यम से ही खाद प्राप्त होगी। किसान अपनी फार्मर आईडी के माध्यम से स्लॉट बुक करके ई टोकन प्राप्त करें। इसी के माध्यम से खाद का वितरण किया जाएगा। किसानों को उनके पंजीकृत फसल के रकबे के अनुसार ही खाद मिलेगी। कार्यक्रम के बाद उप संचालक कृषि तथा किसानों ने पौधारोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button