
प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के तहत 09 टूटते परिवारों में फिर लौटी खुशियां, 45 मामलों की हुई सुनवाई
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान :औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। दिनांक 07.06.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार महिला थाना ककोर में प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी द्वारा की गई।
इस दौरान कुल 45 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें आपसी वैचारिक मतभेद के कारण अलग रह रहे 09 दंपतियों के बीच समझौता कराया गया। काउंसलिंग और समझाइश के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच चल रहे मनमुटाव एवं पारिवारिक विवाद को दूर करते हुए उन्हें पुनः साथ रहने के लिए राजी किया गया।
समझौता सफल होने के बाद सभी परिवारों को आपसी सहमति एवं खुशी के साथ विदा किया गया। ‘नई किरण’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत बिखरे हुए परिवारों को फिर से एकजुट करने का यह प्रयास लगातार जारी है।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ से जुड़े अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

