उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण के लिए शशिराज सेठ बने मास्टर ट्रेनर

औरैया में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण के लिए शशिराज सेठ बने मास्टर ट्रेनर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया :  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के भव्य आयोजन की तैयारियों के तहत आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद औरैया से योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ को मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन आयुर्वेद सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में किया गया है। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निर्धारित योग प्रोटोकॉल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में औरैया जनपद की जिम्मेदारी योग वेलनेस सेंटर के प्रभारी शशिराज सेठ को सौंपी गई है। मास्टर ट्रेनर के रूप में शशिराज सेठ ने 5 व 6 जून 2026 को निदेशक आयुर्वेद सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण हेतु प्रतिभाग किया था। जिसके पश्चात अब वे जनपद के समस्त योग प्रशिक्षकों योग वेलनेस सेंटर्स, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस अवसर पर शशिराज सेठ ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है और वे जनपद में अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास करेंगे, ताकि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि मास्टर ट्रेनर के माध्यम से जनपद के योग प्रशिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं जैसे ब्रह्माकुमारी संस्थान, पतंजलि योग संस्थान, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ़ लिविंग, हर्टफुलनेस आदि को सामूहिक योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से जन-जन तक योग को पहुंचाने और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button