
सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर हो रही कार्रवाई
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान;सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रोको-टोको अभियान तथा सघन वाहन जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है, जिससे सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
#सीतामढ़ीपुलिस #ट्रैफिकपुलिस #वाहनजांचअभियान #रोकोटोकोअभियान #यातायातनियम #बिहारपुलिस #RoadSafety #PoliceAction #NewsUpdate



