
वामा वेलनेस मेडिकल कैंप में 160 पुलिसकर्मियों व परिजनों ने लिया लाभ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान तथा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से वामा वेलनेस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रभारी राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सक, योग प्रशिक्षक एवं प्रतिसार निरीक्षक के नेतृत्व में होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस परिवार के कुल 160 लोगों को आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जैसी विभिन्न आयुष पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और उपचार सेवाएं प्रदान की गईं।
कैंप का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए आयुष चिकित्सा पद्धतियों की सराहना की



