बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी। बिहार

 

पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आवागमन को सुचारू रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान तथा सघन वाहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है।

 

ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

 

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।फोटो कैप्शन:

सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करती ट्रैफिक पुलिस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button