इटावाउत्तर प्रदेशशिक्षा

भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश

भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश

 

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान::इटावा, उत्तर प्रदेश 

 

जनपद में आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने के.के. डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) तथा पंचायतीराज महिला डिग्री कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित वितरण एवं संग्रहण की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

 

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा केंद्र व्यवस्थापकों को अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई जाए।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

 

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button