ग्रामोद्योग इकाइयों से पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बाल गोबिन्द तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मंडल स्तरीय पुरस्कार योजना हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्रामोद्योग इकाइयों एवं उद्यमियों का चयन किया जाएगा। योजना के तहत तीन वर्ष पूर्व स्थापित एवं निरंतर सफलतापूर्वक संचालित इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व में चयनित इकाइयों को इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।
इच्छुक इकाइयां 10 जून 2026 तक कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र, उद्योग संबंधी विवरण एवं छमाही प्रगति रिपोर्ट के साथ जमा कर सकती हैं। उत्कृष्ट उत्पाद एवं बिक्री करने वाली इकाइयों का चयन उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।