
द्वितीय पाली की परीक्षा व्यवस्थाओं का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

