मुंबईमहाराष्ट्रशिक्षा

सीएफए इंस्टीट्यूट द्वारा उद्योग और शैक्षणिक क्षेत्र के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए मुंबई में पहली ‘ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी राउंडटेबल’ का आयोजन

सीएफए इंस्टीट्यूट द्वारा उद्योग और शैक्षणिक क्षेत्र के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए मुंबई में पहली ‘ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी राउंडटेबल’ का आयोजन

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई, : इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल्स का ग्लोबल एसोसिएशन सीएफए इंस्टीट्यूट ने हालही में मुंबई स्थित अपने कार्यालय में पहले ऑल-इंडिया यूनिवर्सिटी राउंडटेबल का आयोजन किया. इसमें देशभर के यूनिवर्सिटीज़ के शैक्षणिक प्रमुखों ने भाग लिया और वित्तीय शिक्षा के भविष्य तथा वैश्विक निवेश उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.

इस परिषद की का मुख्य संकल्पना “सीएफए पाठ्यक्रम को आकार देने वाले पहलू और कौशल विकास उपक्रम “थी . कार्यक्रम में कौशल-आधारित शिक्षा, आधुनिक पाठ्यक्रम संरचना तथा शिक्षा जगत और उद्योग के बीच बढ़ते सहयोग के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया. इस सत्र का नेतृत्व सीएफए इंस्टीट्यूट के सीनियर प्रतिनिधि – प्रॉडक्ट मॅनेजमेंट के डायरेक्टर व्हिटनी कॉगेशल और सीएफए प्रोग्राम की सीनियर हेड एनी फालग्रीन ने किया. इस चर्चा ने तेजी से बदलते व्यावसायिक वातावरण में छात्रों को अधिक सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button