उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

इटावा में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन, लाभार्थियों को मिला ऋण एवं टूलकिट वितरण

इटावा में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन, लाभार्थियों को मिला ऋण एवं टूलकिट वितरण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,— सदर विधायक की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे व्यापक जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले एक दशक में उद्यमिता को बढ़ावा मिला है और युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से नवाचार और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सदर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलने से कारीगरों और उद्यमियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में बताया गया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बड़ी संख्या में लाभार्थियों को प्रशिक्षण, टूलकिट एवं ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को आर्थिक सहायता एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर चयनित लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक एवं टूलकिट वितरित किए गए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button