न्यायालय परिसर में दुकानों व वाहन स्टैंड की नीलामी 22 जून को
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । अध्यक्ष नीलामी समिति एवं अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 अशोक कुमार दुबे ने जानकारी दी है कि दस न्यायालय कक्ष भवन परिसर में स्थित विभिन्न दुकानों एवं साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैंड की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 22 जून 2026 को अपराह्न 1 बजे की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नीलामी दस न्यायालय कक्ष भवन के सभागार में आयोजित होगी। नीलामी में पान का खोखा, लाई-चना स्टॉल, अस्थायी फोटो स्टेट की दुकान, साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैंड तथा हलवाई की दुकान शामिल हैं। संबंधित ठेके 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए दिए जाएंगे।
नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर जिला जज, इटावा द्वारा अनुमोदित शर्तों के अधीन बोली लगानी होगी। लाई-चना स्टॉल एवं पान के खोखे के लिए 2,000 रुपये तथा फोटो स्टेट की दुकान, साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैंड एवं हलवाई की दुकान के लिए 10,000 रुपये की सुरक्षा धनराशि नकद जमा करनी होगी।
सभी बोलीदाताओं को 22 जून को दोपहर 12 बजे तक जमानत राशि अग्रिम रूप से जमा करनी होगी, जो नीलामी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नियमानुसार वापस कर दी जाएगी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को नीलामी के तत्काल बाद कुल बोली राशि का 50 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य होगा।
नीलामी को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार माननीय जिला जज, इटावा के पास सुरक्षित रहेगा। प्रत्येक बोलीदाता को नीलामी प्रपत्र भरकर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड की प्रति के साथ नजारत कार्यालय में जमा करना होगा।
नीलामी प्रपत्र 100 रुपये मूल्य पर नजारत कार्यालय से 22 जून 2026 को दोपहर 12 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। नीलामी की शर्तों एवं अन्य जानकारी के लिए केंद्रीय नाजिर, नजारत जजी, इटावा से संपर्क किया जा सकता है।

