आवास सहायता योजना का लाभ छात्र/छात्राओं को दिलाना सुनिश्चित करें
रिपोर्ट; विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा जिला संयोजक अनुसूचित जाति /जनजातीय कार्य ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख से अपेक्षा की है कि आवास सहायता योजना का लाभ छात्र-छात्राओं को दिलाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी संस्था के नोटिस बोर्ड में प्रदर्शित करें ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं योजना से लाभान्वित हो सकें। यदि कोई छात्र-छात्रा इस लाभ से वंचित रहने की शिकायत करते हैं तो जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख की मानी जाएगी।


