संभागीय आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 15 जून को
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . शासकीय संभागीय आईटीआई में 15 जून को सुबह 10 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। ट्रेनी के पद के लिए एमआरएफ टायर प्लांट दाहेज भरूच गुजरात द्वारा आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य सौरभ शुक्ला ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई के सभी ट्रेड से उत्तीर्ण महिला और पुरूष प्रशिक्षणार्थी अपने दस्तावेज व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शामिल हो सकते हैं। मानदेय के तौर पर 18 हजार रूपये प्रतिमाह देय होगा।


