प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध दस्तावेज और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

 

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button