उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभाग में चल रही विभिन्न प्रकार की योजानाओं पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर पालिका औरैया में सड़क के किनारे खाद्य पदार्थों के विक्रय हेतु लगाये गये स्ट्रीट फूड वेन्डर/ठेलों पर खुले रूप में प्रदर्शित खाद्य पदार्थों पर रोक लगायी जाये तथा इस सम्बन्ध में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पारदर्शी/सुरक्षित रूप से प्रदर्शित कर विक्रय किया जाये। खाद्य पदार्थ घी/तेल पर मिलावट की आशंका अधिक रहती है। इस पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाये। मा0 न्यायिक न्यायालय में लम्बित वादों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा प्रभावी पैरवी कराते हुए निस्तारण करायें। जनपद में मिठाईयों के ऊपर नकली वर्क का प्रयोग नहीं किया जाये तथा इस सम्बन्ध में खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मिड्डे-मील योजना के अन्तर्गत संचालित कर रहे रसोईयों को ब्लॉक स्तर खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षण दिया जाये तथा नियमानुसार नमूनें भी संग्रहीत कर प्रयोगशाला से जॉच करायी जाये। इसके अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में संचालित समस्त मिड्डे-मील केन्द्रों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत आच्छादित कराया जाये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)अविनाश चन्द्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला आबकारी अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण तथा व्यापार मण्डल से प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र गुप्ता एवं औषधि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता एवं अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button