
जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग एवं नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया में पहुंचकर कर कक्षों, कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया :जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने दिनांक 14 जून 2026 को लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरूष/महिला) राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा 2025 को निष्पक्षता और पारदर्शिता पूर्वक सकुशल संपन्न कराने के लिए जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग एवं नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया में पहुंचकर कर कक्षों, कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की सुचिता एवं निर्वाध्द संपन्न कराना सुनिश्चित करें इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में ही पूर्ण कर ली जाएं जिससे परीक्षा में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को स्वच्छ व शीतल पेयजल के साथ-साथ शौचालय आदि की भी व्यवस्था परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि कक्षों में समुचित प्रकाश व्यवस्था आदि का प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर केन्द्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



