इटावाउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

दिव्यांगों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। जिला विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के नाम चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, संगठन मंत्री मोहम्मद यासीन, महिला अध्यक्ष सीमा मिश्रा, कोषाध्यक्ष हरदम प्यारी, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

 

ज्ञापन में मांग की गई कि दिव्यांगों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में रैंप का निर्माण कराया जाए, दिव्यांग अनुकूल शौचालय बनवाया जाए, मूक-बधिर दिव्यांगों की जांच के लिए आवश्यक मशीन उपलब्ध कराई जाए तथा दिव्यांगजनों के लिए पक्का भवन बनवाया जाए।

पदाधिकारियों ने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में दिव्यांगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button