
फ्रेडरिक कॉन्स्टंट ने आयकॉनिक ‘क्लासिक वर्ल्डटाइमर मैन्युफैक्चर’ के साथ फादर्स डे मनाया
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे में इस फादर्स डे पर, फ्रेडरिक कॉन्स्टंट अपने हाल ही में लॉन्च किए गए क्लासिक वर्ल्डटाइमर मैन्युफैक्चर वॉच के माध्यम से कारागिरी, सटीकता और परंपरा के मूल्यों को विशेष रूप से उजागर कर रहा है. 2012 में लॉन्च होने के बाद से यह मेझॉन के प्रमुख मॉडलों में से एक रहा है. इस टाइमपीस (घड़ी) में अब नया मैन्युफैक्चर एफसी -719 मूवमेंट, विस्तारित हुआ 72 घंटे का पावर रिजर्व, आकर्षक 40 मिमी केस और डेट – फ्री , डायल्स शामिल किया गया है.
फ्रेडरिक कॉन्स्टंट की अपनी वर्कशॉप में विकसित, असेंबल और रेगुलेट की गई एफसी -719 मूवमेंट, 1988 के बाद से मेझॉन की 35वीं मैन्युफैक्चर मूवमेंट बन गई है. यह उन्नत क्लासिक वर्ल्डटायमर मॅन्युफॅक्चर मेकॅनिकल इनोव्हेशन और आधुनिक डिज़ाइन का उत्कृष्ट मिलाफ करके एक साथ सभी २४ टाइम झोन को प्रदर्शित करने की अपनी विशिष्ट क्षमता को बरकरार रखती है.



