
सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारू रखने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है।



