
सीतामढ़ी जिलांतर्गत विभिन्न पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी में आज दिनांक 16.06.2026 को सीतामढ़ी जिलांतर्गत विभिन्न पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला के विभिन्न पंचायतों में पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों को सरल एवं सुलभ माध्यम से प्राप्त कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है।
शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर दिया गया। साथ ही, प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।
इस दौरान कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागों को अग्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।


