आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया ‘अनमोल अक्षय’
~ यह प्लान बच्चों की शिक्षा के महत्वपूर्ण पड़ावों के अनुसार भुगतान करता है ~
~ मध्यम से लंबी अवधि की बचत के माध्यम से परिवारों को भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करता है ~
~ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस प्लान में इन-बिल्ट HER Benefits शामिल हैं, जिनमें हेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज, चाइल्डबर्थ-लिंक्ड पेआउट और कैंसर सपोर्ट शामिल हैं ~
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई, आदित्य बिड़ला कैपिटल की जीवन बीमा सहायक कंपनी और भारत की अग्रणी विविधीकृत वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एबीएसएलआई) ने आज ‘एबीएसएलआई अनमोल अक्षय’ लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक बचत-उन्मुख पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जिसे ग्राहकों को उनके भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने के साथ-साथ उनके परिवारों को जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस योजना की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
1. माई चाइल्ड: पॉलिसीधारक अपने बच्चे की शिक्षा के प्रमुख चरणों के अनुरूप माइलस्टोन-आधारित पेआउट का चयन कर सकते हैं। ये भुगतान ग्रेजुएशन, प्रोफेशनल कोर्स, पोस्ट-ग्रेजुएशन और करियर की शुरुआत जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों से जुड़े होते हैं।
2. माई सेविंग्स: यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए है जो बेटी की शादी, घर खरीदना या रिटायरमेंट जैसी भविष्य की जरूरतों के लिए मध्यम से लंबी अवधि का कोष तैयार करना चाहते हैं, साथ ही अपने परिवार के लिए जीवन बीमा सुरक्षा भी सुनिश्चित करना चाहते हैं।
3. हर इेनिफिट्स: महिलाओं के लिए इस प्लान में भविष्य के लक्ष्यों के लिए बचत के साथ इन-बिल्ट हर इेनिफिट्स शामिल हैं। इसके तहत कॉम्प्लिमेंटरी हेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज प्रदान की जाती हैं, जिनमें मेडिकल कंसल्टेशन, हेल्थ कोचिंग, सेकंड मेडिकल ओपिनियन और पर्सनल मेडिकल केयर मैनेजमेंट शामिल हैं।
एबीएसएलआई अनमोल अक्षय ग्राहकों को वैकल्पिक प्रोटेक्शन एन्हांसमेंट्स के माध्यम से अतिरिक्त लचीलापन प्रदान करता है, जैसे एक्सटेंडेड लाइफ कवर विकल्प, जो ग्राहकों को परिपक्वता के बाद भी 75 या 85 वर्ष की आयु तक जीवन बीमा कवर जारी रखने की सुविधा देता है। इसके अलावा, पॉलिसी कंटीन्यूएंस बेनिफिट निर्धारित शर्तों के तहत बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर तत्काल मृत्यु लाभ प्रदान कर परिवार के दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों की सुरक्षा में मदद करता है। साथ ही, यह भविष्य के प्रीमियम की छूट भी देता है, जबकि पॉलिसी के लाभ परिपक्वता तक जारी रहते हैं।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एमडी और सीईओ, श्री कमलेश राव ने कहा, “आज वित्तीय योजना पारंपरिक रूप से अलग-अलग उत्पादों के बजाय जीवन के लक्ष्यों के इर्द-गिर्द केंद्रित होती जा रही है। बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने, परिवार के दीर्घकालिक लक्ष्यों और बचत कोष तैयार करने से लेकर महिलाओं की बदलती वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने तक, ग्राहक ऐसे समाधानों की तलाश करते हैं जो जीवन के विभिन्न चरणों में उनका साथ दें। एबीएसएलआई अनमोल अक्षय के साथ हमने एक ऐसा समाधान तैयार किया है जो बचत और सुरक्षा को सार्थक लाभों के साथ जोड़ता है, जिससे ग्राहकों को अधिक आत्मविश्वास और वित्तीय मजबूती के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलती है।”
एबीएसएलआई अनमोल अक्षय प्लान के हर इेनिफिट्स के तहत मदरहुड बेनिफिट भी शामिल है, जिसके अंतर्गत पात्र महिलाएं पॉलिसी की एक निश्चित



