उत्तर प्रदेशआगरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटा, बड़ा हादसा टला

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटा, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

सहयोगी: अनील राजपूत 

स्थान :यमुना एक्सप्रेसवे वृंदावन मोड़

वृंदावन मोड़ (18 जून 2026): यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन मोड़ के पास बस संख्या BRO 1 PS 1020 का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। टायर फटने के बावजूद चालक ने बस पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।

इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टायर फटने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसके बाद स्थिति सामान्य कर दी गई।

यात्रियों ने राहत की सांस लेते हुए चालक की सतर्कता की सराहना की। यमुना एक्सप्रेसवे पर पूर्व में भी टायर फटने से दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आती रही हैं, इसलिए वाहन चालकों को नियमित वाहन जांच और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button