प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सांसद एवं कलेक्टर ने रकरी गौशाला का किया निरीक्षण

सांसद एवं कलेक्टर ने रकरी गौशाला का किया निरीक्षण

बायोगैस संयंत्र के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . जिले के ग्राम पंचायत रकरी स्थित गौशाला का निरीक्षण सांसद जनार्दन मिश्रा एवं कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए वहां संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सांसद एवं कलेक्टर ने गौशाला का संचालन कर रही कमल सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से चर्चा कर गौवंश के संरक्षण, देखभाल एवं गौशाला संचालन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए गौसंरक्षण के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। गौशाला परिसर में संचालित आजीविका गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया गया, जो हाथ से पीसकर मसाला निर्माण का कार्य कर रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे स्वावलंबन एवं आजीविका संवर्धन के प्रयासों की प्रशंसा की गई तथा उनके उत्पादों के विपणन एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने गौशाला में जैविक एवं सतत ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोबर गैस (बायोगैस) संयंत्र स्थापित करने के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बायोगैस संयंत्र की स्थापना से गौशाला की उपयोगिता बढ़ेगी, स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन होगा तथा गोबर के वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान गौशाला के समुचित संचालन, गौवंश के संरक्षण तथा स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के निर्देश दिए गए। सांसद, कलेक्टर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने गौपूजन और पौधारोपण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, कमल सेवा समिति के सदस्य एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button