प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

नशामुक्ति का संकल्प, छात्रों ने रंगों के माध्यम से बताए नशे के दुष्परिणाम

नशामुक्ति का संकल्प, छात्रों ने रंगों के माध्यम से बताए नशे के दुष्परिणाम

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज : कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय मॉडल स्कूल मऊगंज में संस्था रमाशिव बहुदेशीय विकास समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में “नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। आगामी 26 जून तक आयोजित होने वाले नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग अनिल दुबे ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी ने अभियान की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिक्षक संतोष दुबे ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष विक्रांत द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button