
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में शनिवार को जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण तथा विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित होने वाली इस जन सुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रस्तुत कीं। सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का अवलोकन कर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को न्याय मिल सके और पुलिस-जन संवाद को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके मामलों के शीघ्र निस्तारण में सहायता मिल रही है।


