
महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, : पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिलाओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
महिला हेल्प डेस्क पर तैनात प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, प्राप्त मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं निर्भीक होकर रखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इससे महिलाओं की शिकायतों के समाधान में तेजी आने के साथ-साथ पुलिस के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, छेड़खानी, पारिवारिक विवाद एवं अन्य मामलों में सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे पीड़ित महिलाओं को त्वरित राहत मिल सके।


