पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 5 हजार नागरिकों ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 5 हजार नागरिकों ने किया योगाभ्यास

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे:  ‘निरोगी वृद्धत्व के लिए योग’ थीम पर पुणे महानगरपालिका और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सर परशुराम महाविद्यालय मैदान में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में सांसद प्रो. मेधा कुलकर्णी, विधायक हेमंत रासने, महापौर मंजुषा नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, निवासी उपजिलाधिकारी ज्योति कदम, महाराष्ट्र ओलंपिक संघ के महासचिव संजय शेटे, जिला क्रीड़ा अधिकारी जगन्नाथ लकड़े सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद प्रो. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य बेहतर रहता है, मन प्रसन्न रहता है तथा जीवन में सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।

मुख्य योग प्रशिक्षक मनाली देव के मार्गदर्शन में 60 योग प्रशिक्षकों ने योगासन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन कराया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, शिक्षक, पत्रकार, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन तथा बड़ी संख्या में महिला एवं युवा प्रतिभागी शामिल हुए।

जिला प्रशासन और पुणे महानगरपालिका के आह्वान पर जिले के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों, योग संस्थाओं, क्लबों, खेल संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी स्थानीय स्तर पर योग सत्रों का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button