
एल नीनो की आशंका के बीच जल संरक्षण कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे,। मृदा एवं जलसंधारण विभाग के सचिव जितेंद्र पापळकर ने एल नीनो की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए भूजल स्तर बढ़ाने के लिए जिले में चल रहे जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वाघापुर, गुरोली और साकुर्डे गांवों में पाझर तालाब मरम्मत, नाला गहरीकरण और सीमेंट नाला बांध जैसे कार्यों का निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में उन्होंने जलयुक्त शिवार अभियान, गाळमुक्त धरण-गाळयुक्त शिवार योजना तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।
पापळकर ने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए जलसंधारण समय की आवश्यकता है और लोगों को पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक तथा बचत के साथ करना चाहिए। उन्होंने अतिशोषित और टैंकर प्रभावित गांवों में भूजल स्तर बढ़ाने वाले कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।



