प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

313 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

313 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, । पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जिलाबल के 313 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सह पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की उपस्थिति में तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी सीतामढ़ी भी मौजूद रहे।

दीक्षांत परेड में प्रशिक्षु सिपाहियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, मार्च पास्ट, सलामी एवं प्रशिक्षण के दौरान अर्जित दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने सभी नवप्रशिक्षित सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में वरीय पुलिस पदाधिकारी, अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button