
81 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 81 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब ले जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



