बिहारशिक्षासीतामढ़ी

NEET (UG)-2026 परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

NEET (UG)-2026 परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अर्हता-सह-प्रवेश परीक्षा NEET (UG)-2026 के स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी ने शनिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था की स्थिति, परीक्षार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

 

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button