प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

स्नानांतरित कमिश्नर श्री जामोद को दी गई भावभीनी विदाई 

स्नानांतरित कमिश्नर श्री जामोद को दी गई भावभीनी विदाई 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा :. रीवा संभाग से स्थानांतरित कमिश्नर श्री बीएस जामोद को राजस्व, पुलिस तथा संभागीय अधिकारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। श्री जामोद को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में नवागत कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नवागत कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि श्री जामोद बहुत लंबे समय से मेरे मित्र हैं। आपकी सहज कार्यप्रणाली और प्रशासनिक कठिनाईयों को सूझ-बूझ से हल करने की क्षमता अद्वितीय है। श्री जामोद ने अपने कार्य व्यवहार और प्रशासनिक निर्णयों से संभाग के लोगों पर अच्छी छाप छोड़ी है। संभाग के सभी अधिकारी पदीय दायित्व के अनुसार पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। संभाग को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

 

समारोह में स्थानांतरित कमिश्नर श्री जामोद ने कहा कि रीवा में मेरा लगभग दो वर्षों का कार्यकाल हमेशा मुझे याद रहेगा। यहाँ के अधिकारी परिश्रमी और प्रतिभावान हैं। सभी का मुझे भरपूर सहयोग मिला। रीवा संभाग पहले कई मामलों में प्रदेश में सबसे पीछे रहता था लेकिन अब स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। ई-आफिस व्यवस्था में रीवा संभाग पिछले आठ महीनों से प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। आपरेशन निखार के माध्यम से स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किए गए, जिसके फलस्वरूप बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर होने के साथ मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। रीवा के संभागीय अधिकारियों ने अपने विभागीय दायित्वों के साथ-साथ अन्य विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन की मानीटरिंग में सहयोग किया है। मैं सभी अधिकारियों और रीवा के आमजनों के प्रति हृदय से आभार करता हूं। श्री जामोद ने कहा कि नवागत कमिश्नर श्री सिंह बहुत अनुभवी, सरल और सूझबूझ से निर्णय करने वाले अधिकारी हैं। श्री सिंह प्रशासनिक नवाचार के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। आपके छिंदवाड़ा जिले में वाश आन व्हील कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। श्री सिंह के नेतृत्व में रीवा संभाग निरंतर प्रगति करेगा। कार्यक्रम में कलेक्टर सतना सतीश कुमार एस, कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल, कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश सिंह तथा सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली जगदीश गोमे ने श्री जामोद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। समारोह में डीएफओ लोकेश निरापुरे, एडीएम रीवा श्रीमती सपना त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा मेहताब सिंह गुर्जर तथा संभाग के सभी जिलों के राजस्व, पुलिस अधिकारी एवं सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button