समीक्षा बैठक आज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा :कमिश्नर कार्यालय सभागार में 24 जून को सुबह 11 बजे से गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में नवागत कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 25 जून को आयोजित होने वाली बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर की गई कार्यवाही की समीक्षा करेंगे। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स से गूगल मीट के माध्यम से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। सभी संबंधित संभागीय अधिकारी कमिश्नर कार्यालय सभागार से बैठक में शामिल होंगे।


