प्रशासनबिहार

महाराष्ट्र में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई विशेष समिति

महाराष्ट्र में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई विशेष समिति

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई। उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब महाराष्ट्र में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। राज्य सरकार ने यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए विधेयक का मसौदा तैयार करने हेतु एक विशेष समिति का गठन किया गया है।

 

विधानसभा में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए “100 प्रतिशत प्रतिबद्ध” है। उन्होंने बताया कि समिति जल्द ही मसौदा तैयार करने का काम शुरू करेगी।

 

कदम ने कहा कि समाज में मौजूद कुछ पुरानी और अन्यायपूर्ण प्रथाओं को समाप्त करने के लिए यूसीसी आवश्यक है। उन्होंने नासिक की एक हालिया घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को मोबाइल कॉल और ईमेल के माध्यम से तलाक दिया और कुछ दिनों बाद महिला पर हमला कर दिया। ऐसी घटनाएं महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल फोन कॉल या ईमेल के जरिए विवाह समाप्त करने जैसी प्रथाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून सुनिश्चित करना और महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय को रोकना है।

 

महाराष्ट्र सरकार के इस कदम को राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button