अपराधप्रशासनसीतामढ़ी

एनकाउंटर टीम पर केस, जांच ने लिया नया मोड़

एनकाउंटर टीम पर केस, जांच ने लिया नया मोड़

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पटना बिहार 

बिहार के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब कार्रवाई पुलिसकर्मियों तक पहुंच गई है। आरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि एनकाउंटर में शामिल अधिकारियों और जवानों के खिलाफ शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर एसडीपीओ, शाहपुर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया है। यह कार्रवाई भरत भूषण तिवारी की मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले मामले में शामिल कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। एनकाउंटर को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और विरोध के बीच दर्ज हुई एफआईआर को मामले की जांच में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। अब पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच नए चरण में प्रवेश कर गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button